नई दिल्ली
किसानों भाइयों के लिए आई बड़ी खुशखबर, अब केंद्र सरकार देगी 5 लाख रुपये
नई दिल्ली :- नए वित्त वर्ष में कई नए नियम लागू होंगे, जिनकी घोषणा बजट में की गई थी। मोदी सरकार में इस साल फरवरी में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए कई घोषणाएं की थीं। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड भी शामिल है। इसकी सीमा अब सरकार ने ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। इससे देशभर के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा।
क्या है किसान क्रेडिट कार्ड?
किसान क्रेडिट कार्ड एक बैंकिंग उत्पाद है जो किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक जैसी चीजें खरीदने में मदद करता है। इसके अलावा यह किसानों को फसल उत्पादन, प्रबंधन और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए समय पर और सस्ता ऋण उपलब्ध कराता है। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करने में जरूरी पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए 2019 में इस योजना का विस्तार किया गया था।
7.72 करोड़ किसानों को फायदा
किसान क्रेडिट कार्ड खातों के तहत यह राशि 31 दिसंबर 2024 तक 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे देशभर के 7.72 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। साल 2014 में जब इसे लागू किया गया था, तब इसकी राशि 4.26 लाख करोड़ रुपये थी। इस साल 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र के बजट में कटौती की गई थी और कृषि मंत्रालय के बजट आवंटन को 2.75% घटाकर 1.37 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया गया था।