योजना
हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब नायब सरकार अब हर महीने देगी इतने पैसे
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है लाडो लक्ष्मी योजना। इस योजना में गरीब परिवारों की 18 साल से बड़ी लड़कियों और महिलाओं को हर महीने ₹2100 रुपये दिए जाएंगे।
किसे मिलेगा फायदा?
-
जो महिला 18 साल से ज्यादा उम्र की है
-
जो गरीब परिवार से है
-
जो हरियाणा की रहने वाली है
उसे सरकार हर महीने पैसे देगी, जिससे वो अपने खर्च खुद चला सके।
क्यों शुरू की गई यह योजना?
सरकार चाहती है कि लड़कियां और महिलाएं खुद पर निर्भर बनें। उन्हें किसी और पर भरोसा न करना पड़े। इस पैसे से वो पढ़ाई, दवाई, कपड़े या घर की कोई ज़रूरत पूरी कर सकती हैं।
कब शुरू होगी योजना?
यह योजना जल्दी ही शुरू होने वाली है। सरकार ने तैयारी कर ली है। बहुत जल्द आवेदन भरने की जानकारी भी आ जाएगी।
क्या फायदा होगा?
-
महिलाओं को हर महीने मदद मिलेगी
-
वो खुद अपने फैसले ले सकेंगी
-
परिवार पर बोझ कम होगा
-
पढ़ाई या ज़रूरी चीज़ें आसानी से हो सकेंगी