हरियाणा छोड़ो सरकार का सख्त आदेश, आज शाम 6 बजे तक का समय, जानिए वजह
चंडीगढ़ :- हरियाणा में जो पाकिस्तानी लोग रह रहे हैं, उनके पास अब अपने देश वापस जाने के लिए बस आज का दिन बचा है। सरकार ने कहा था कि 27 अप्रैल तक हर हाल में हरियाणा छोड़ना होगा। आज शाम 6 बजे तक अगर कोई नहीं गया, तो पुलिस पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर देगी।
सरकार के पास 460 पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट है, जिन पर इंटेलिजेंस एजेंसियां नजर रख रही हैं। इनमें से कई लोग कई सालों से हरियाणा में रह रहे हैं। इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी बात की थी।
मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ना होगा। इलाज के लिए आए लोगों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिनके पास लंबा वीजा या सरकारी काम के वीजा हैं, उन पर ये नियम नहीं लगेगा। इसके साथ ही हरियाणा में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई है।