Haryana News

हरियाणा सरकार का ईद की छुट्टी पर बड़ा फैसला, इस वजह से छुट्टी की रद्द

चंडीगढ़ :- हरियाणा में इस बार ईद की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि हरियाणा सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की छुट्टी रद कर दी है। आखिर क्यों रद की गई है ईद की छुट्टी (Eid Holiday Cancelled) आइए जानते हैं।
Eid Holiday Cancelled

पहली बार हरियाणा में रद की गई ईद की छुट्टी

मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद (Haryana Eid Holiday Cancelled) की जाती है। अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच ) में बदला गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 व 30 को साप्ताहांत होने और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ईद की छुट्टी (Haryana Eid Holiday Cancelled) को प्रतिबंधित अवकाश में बदला गया है। बता दें कि यह पहला मौका है जब प्रदेश में ईद की छुट्टी को रद किया गया है।

इस वजह से रद की गई ईद की छुट्टी

हरियाणा (Haryana Eid Holiday Cancelled) के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) ने पत्र जारी कर कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग के कारण यह छुट्टी रद की गई है। 29 और 30 मार्च को वीकेंड (सप्ताहांत) है और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन है। हरियाणा सरकार (Haryana Eid Holiday Cancelled) की तरफ से इस वर्ष की शुरूआत में जारी किए गए कैलेंडर में 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया था।

ईद की छुट्टी को बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दिया

सरकार द्वारा जनवरी महीने में जारी की गई अधिसूचना में मार्च महीने में तीन गजडेट छुट्टियां दिखाई गई थीं, जिनमें 14 मार्च शुक्रवार को होली, 23 मार्च रविवार को शहीदी दिवस और 31 मार्च सोमवार को ईद-उल-फितर की छुट्टी थी। इनमें होली और शहीदी दिवस पर प्रदेश के दफ्तरों में छुट्टी रही लेकिन ईद (Eid Holiday Cancelled) वाली गजटेड छुट्टी को बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दिया गया है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे