Haryana News

Haryana News: हरियाणा रोडवेज बसों मे सफर करने वालों की हुई मौज, अब मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे ट्रैकिंग

चंडीगढ़ :- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक टैकिंग ऐप बनाया जाएगा और इस ऐप को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा इस संबंध में उनके द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं’’।

roadways bus

 

श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

ऐप से बस की जानकारी मिलने पर यात्री नहीं लेगा वैकल्पिक परिवहन सुविधा- विज

उन्होंने कहा कि ‘‘परिवहन विभाग के ऐप में कौन सी बस कब आती है और कब जाती है, इस प्रकार की सभी जानकारियां यात्रियों को ऐप के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ये ऐप आम व्यक्ति के मोबाइल फोन में भी होगी और वह देख सकेगा कि हरियाणा रोडवेज की कौन सी बस आ रही है और जहां पर अमुक व्यक्ति खड़ा है, वहां पर वह अमुक बस कितनी देर में पहुंचेगी’’। उन्होंने कहा कि ‘‘इस ऐप के बनने से विभाग के साथ-साथ यात्रियों को भी लाभ होगा क्योंकि जब यात्री को पता होगा कि बस आ रही है तो वह वैकल्पिक परिवहन से जाने की कोशिश नहीं करेगा’’।

राज्य के पांच बस अडडों पर खाने-पीने की चीजें हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी, पायलट प्रोजेक्ट के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव- विज

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके साथ-साथ कई ओर मुख्य कदम भी परिवहन विभाग द्वारा उठाए जा रहे है जिसके तहत बस अडडों/स्टॉप पर अच्छा खाने-पीने का सामान मिलें। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के पांच बस अडडों पर खाने-पीने की चीजें हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह पायलट परियोजना सफल होती है तो इसे आगे भी विस्तारित किया जाएगा। अन्यथा रेलवे की तर्ज पर कारपोरेशन बनाकर यात्रियों/लोगों को अच्छा खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढा जाएगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे