Haryana Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, दूसरे बच्चे होने पर मिलेंगे 5000 रुपये की सहायता
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने माताओं को एक और बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत, राज्य सरकार ने दूसरी संतान के रूप में बेटे को जन्म देने वाली महिलाओं को ₹5000 की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
cm
दूसरी संतान के लिए महिलाओं को मिलेगी ₹5000 की सहायता
अगर किसी महिला को दूसरी बार बेटे का जन्म होता है, तो उसे ₹5000 की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश की हजारों माताओं को लाभ होगा और यह मदद सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
कौन-कौन पा सकता है इसका लाभ?
इस योजना का लाभ विशेष रूप से उन महिलाओं को मिलेगा, जो निम्नलिखित श्रेणियों में आती हैं:
-
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाएं
-
दिव्यांग महिलाएं (40% या अधिक)
-
BPL कार्डधारी
-
आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी
-
ई-श्रम कार्ड धारक
-
मनरेगा से जुड़ी महिलाएं
-
जिनकी वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो
-
आंगनबाड़ी वर्कर और आशा हेल्पर
फायदा सीधे महिलाओं के खाते में
इस योजना के तहत मिली सहायता राशि, महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह कदम सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।