मौसम

हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़ :- हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में 6,7, 8, 9 और 10 अप्रैल के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

barish

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने आज यानी रविवार के लिए हरियाणा के  हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम,रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कल यानी 7 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट है।

इसके अलावा 8 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला,अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट है। जबकि,  9  और 10 अप्रैल को भी कई जिलों में हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 अप्रैल की शाम से मौसम बदल जाएगा और बारिश होनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 11 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे