मौसम

हरियाणा में आज जोरदार बारिश के आसार, 13 जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़ :- हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार आज मंगलवार, 29 जुलाई को प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं भारी वर्षा के चलते कई जिलों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन सकती है।

barish 2

IMD ने हरियाणा के 13 जिलों—यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल—में अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।

अब तक कहां-कितनी हुई बारिश?

राज्य में अधिकतर जिलों में औसत से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यमुनानगर सबसे आगे रहा है, जहां अब तक 470 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में भी 400 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। वहीं, कैथल जिले में सबसे कम मात्र 98.2 मिमी बारिश हुई है। यह इकलौता जिला है जहां अब तक 100 मिमी से कम वर्षा हुई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मंगलवार को पूरे हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

30 जुलाई को कहां रहेगी बारिश?

IMD के अनुसार, बुधवार 30 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

31 जुलाई का अनुमान

गुरुवार 31 जुलाई को बारिश का असर कुछ जिलों में बना रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी में हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में केवल बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे