Panchkula News: 30 करोड़ खर्च हो माता मनसा देवी मंदिर को मिलेगा नया रूप, भक्तों को मिलेगा स्वर्ग जैसा अनुभव
पंचकूला, Panchkula News :- उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक, माता मनसा देवी मंदिर के पुनर्विकास का कार्य जोर-शोर से शुरू हो चुका है। अब श्रद्धालु इस ऐतिहासिक स्थल को एक नए और अत्याधुनिक स्वरूप में देख पाएंगे। इस परियोजना को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को भी नया जीवन मिलेगा।
तीन चरणों में होगा पुनर्विकास कार्य
पहला चरण: भव्य शक्ति पथ का निर्माण
-
110 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा ‘शक्ति पथ’ शक्ति द्वार से मुख्य मंदिर तक बनाया जा रहा है।
-
श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दोनो ओर बेंचों की व्यवस्था की जाएगी।
-
VIP प्रवेश द्वार, आधुनिक लिफ्ट और शानदार सीढ़ियाँ भी विकसित की जाएंगी।
-
इस चरण पर अनुमानित खर्च: 5.5 करोड़ रुपए, जिसकी समयसीमा तीन महीने रखी गई है।
दूसरा चरण: 108 फीट ऊँची हनुमान मूर्ति और हनुमान वाटिका
-
मंदिर परिसर में 108 फीट ऊँची बैठे हुए हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो एक किलोमीटर दूर से भी नजर आएगी।
-
हनुमान वाटिका में हरियाली, फव्वारे और नाइट लाइटिंग जैसी आकर्षण सुविधाएं होंगी।
-
इस चरण का अनुमानित खर्च: 25 करोड़ रुपए।
तीसरा चरण: गुंबदों का नवीनीकरण और आधुनिक सुविधाएँ
-
मंदिर के गुंबदों को नागर वास्तुकला शैली में पुनर्निर्मित किया जाएगा।
-
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बस स्टॉप, वाहन व पैदल यात्रियों के लिए अलग रास्ते बनाए जाएंगे।
-
एक भव्य ओपन एयर थिएटर भी तैयार होगा, जिसमें लेजर शो के माध्यम से धार्मिक कथाओं व संस्कृति को प्रस्तुत किया जाएगा।
धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
इस पुनर्विकास परियोजना के पूरा होने के बाद, माता मनसा देवी मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा आकर्षण बनेगा, बल्कि यह क्षेत्रीय पर्यटन को भी एक नई दिशा देगा। मंदिर परिसर अब एक ऐसा स्थल बनेगा, जहां आध्यात्म, विरासत और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा।