मौसम

हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट, इन 12 जिलों में आज खूब बरसेंगे मेघा

भिवानी :- 8 मई को हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में लगभग 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों में मौसम साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

rain

इन जिलों में होगी बारिश

9 मई को भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और कोई बारिश नहीं होगी। 10 मई को मौसम थोड़ा और बदलेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की बारिश यानी 25 प्रतिशत तक होने की संभावना है।

अगले तीन दिन मौसम रहेगा खराब 

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में उस दिन मौसम साफ रहेगा। 11 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में ज्यादा यानी 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक जिलों में हल्की बारिश यानी 25 प्रतिशत तक हो सकती है। बाकी जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे