हरियाणा के इन 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी आंधी
भिवानी :- मौसम विभाग ने बताया है कि आज (10 मई) हरियाणा के 6 जिलों — पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बारिश (25% संभावना) हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा।
11 मई को किसे सावधान रहना है?
11 मई को 3 जिलों — पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25% से 50% तक बारिश की संभावना है। बाकी 14 जिलों — जैसे सिरसा, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25% तक बारिश हो सकती है।
12 और 13 मई को कैसा रहेगा मौसम?
इन दोनों दिनों में सिर्फ पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25% तक बारिश की संभावना है। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
आंधी-तूफान की चेतावनी कब है?
10 मई को कोई आंधी या तूफान का अलर्ट नहीं है। लेकिन 11 मई को 16 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। इसलिए सावधान रहें।
14 मई तक क्या रहेगा असर?
हिसार के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 14 मई तक मौसम कभी साफ, तो कभी बादल भरा रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का तापमान थोड़ा कम रह सकता है।