हरियाणा में बारिश से मौसम बना सुहावना, आगे ऐसे रहेगा मौसम का हाल
हिसार :- मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बीते कई दिनों से पूर्वी हवाएं तापमान को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। नौतपा के पांचवें दिन यानी वीरवार को भी दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इस समय हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
इन जिलों में हुई बारिश
हरियाणा के दक्षिणी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, एनसीआर और दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश भी हुई। वहीं राज्य के अन्य जिलों में गर्म हवाओं और उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वीरवार को कहीं तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, तो कुछ क्षेत्रों में 3.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी भी देखने को मिली।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के बाद 30 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और फिर 2 जून को एक और विक्षोभ के असर की संभावना है। इनकी वजह से अगले कुछ दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
कुछ जिलों में दर्ज की गई वर्षा (एमएम में)
-
चरखी दादरी – 20.5
-
रेवाड़ी – 6.5
-
गुरुग्राम – 4.0
-
पलवल – 1.5
-
भिवानी – 0.5
इन जिलों में हुई वर्षा और तेज हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन अन्य इलाकों में अभी भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है।