फाइनेंस

कही आपके पास रखा ₹500 का नोट भी नकली तो नहीं, इस प्रकार करे जाँच

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार की तरफ से की गई नोटबंदी के बाद से इंडियन करेंसी को लेकर कई प्रकार की खबरें सामने आ रही है. अगर आपके पास भी ₹500 का नोट है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. ₹500 के नोट के बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जानकारी दी गई है. मौजूदा समय में Market में ₹500 के दो प्रकार के Note देखने को मिल रहे है. इन दोनों नोटों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है. दोनों में से एक प्रकार के नोट को नकली बताया जा रहा है.

500 note

500 रूपये के नकली नोट का वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल 

सोशल मीडिया पर इसका Video भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोट को नकली बताया जा रहा है, आज हम आपको इस खबर में असली नोट की पहचान बताएंगे. आपको ₹500 का कोई ऐसा नोट नहीं लेना चाहिए, जिसमें हरी पट्टी RBI गवर्नर के सिग्नेचर के पास से होकर जाती हो या फिर गांधी जी की तस्वीर के बहुत पास हो. इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि यह एक तरह के नकली नोट है. बता दें कि इस Video के बारे में पीआईबी ने फैक्ट चेक किया गया, जिसके बाद सच्चाई सामने आई है.

जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

वीडियो के फैक्ट चेक के बाद पता चला है कि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. बाजार में चल रहे दोनों ही तरह के नोट असली है.  आपके पास ₹500 का कोई नोट है, तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है. दोनों प्रकार के नोट ही मान्य है. यदि आपके पास भी इस प्रकार का कोई मैसेज आता है, तो आप बिल्कुल भी परेशान ना हो. इस तरह के फर्जी मैसेज को किसी के साथ शेयर ना करें. इसके अलावा, आप किसी भी खबर का फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे