नई दिल्ली

IPL 2025 मे नए कैप्टन के साथ उतरेंगी 5 टीमें, इन दिग्गज क्रिकेटर का नाम तक नहीं

नई दिल्ली :-  इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है. सभी टीमों ने आगामी सीजन के लिए कमर कस ली है. इस सीजन यानी आईपीएल 2025 में कुल पांच टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी. अब सभी 10 टीमों के कप्तान कंफर्म हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इसके साथ ही सभी 10 टीमों के कप्तान कंफर्म हो गए.

dhoni cricket

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स नए कप्तान के साथ उतरेंगी. दिल्ली ने अक्षर पटेल को, लखनऊ ने ऋषभ पंत को, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को, आरसीबी ने रजत पाटीदार को और केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी है.

यहां देखें सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

1- दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल2- सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस 3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार 4- राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन 5- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर 6- लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत 7- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या 8- कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे9- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

10- चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुरात गायकवाड़

22 मार्च से शुरू होगा 18वें सीजन का आगाज 

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा. इस बार 13 शहरों में सभी मुकाबले खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा. आरसीबी ने इस बार कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी है, जबकि केकेआर की कमान सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है.

जानें कब होगी आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी 

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगी. आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के जानें माने सितारें परफॉर्म करेंगे. लेकिन समारोह में कौन से कलाकार परफॉर्म करेंगे, अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है. आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम 22 मार्च को शाम को 6 बजे से शुरू होगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे