नई दिल्ली

75 हजार किसानों को अब तारबंदी के लिए मिलेंगे इतने पैसे, शुरू हुए तारबंदी योजना के आवेदन

नई दिल्ली :- प्रत्येक राज्य सरकार के द्वारा अपने-अपने राज्य के किसानों के हित को देखते हुए अनेक प्रकार की महत्वाकांक्षी और लाभकारी योजनाओं को संचालित किया जाता है जिससे किसानों को लाभ प्राप्त होता है और ठीक ऐसी ही एक योजना तारबंदी योजना है जिसे राजस्थान सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है और राज्य के पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है।

Tar bandi

राजस्थान सरकार के द्वारा तारबंदी योजना को 21 जुलाई 2017 को शुरू किया गया था और आज भी इस योजना को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है एवं पात्र किसानों को लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। यदि आप राजस्थान के मूल निवासी हैं और किसान है तो फिर आपके लिए भी यह योजना लाभदायक होने वाली है क्योंकि इस योजना का लाभ प्राप्त करके आप अपनी फसलों की पैदावार में वृद्धि कर सकते हैं।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के पात्र किसानों को खेतों को चारों ओर से कटीले तारों की पेंशन के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है ताकि किसान अपने-अपने खेतों को चारों तरफ से आवारा पशुओं से बचा सके और अपनी कृषि को सुविधाजनक बना सके। यदि आपको अभी भी इस योजना की जानकारी प्राप्त नहीं थी तो फिर आप हमारे आर्टिकल में जुड़ रहे हैं और संपूर्ण जानकारी जान ले।

तारबंदी योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य की किसानों को लाभ है प्रदान किया जाएगा ताकि उनकी फसलों को आवारा पशुओं से बचाया जा सके। इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु आप सभी किसानों को इसका ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है जिसके लिए किसानों के पास में पात्रता और महत्वपूर्ण दस्तावेज उनकी उपलब्धता होना जरूरी है और आवेदन को स्वीकृति मिल जाने के बाद में ही आप सभी को योजना का लाभ मिल जाएगा।

यदि आप सभी किसान तारबंदी योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करते हैं और अगर आपका आवेदन राजस्थान सरकार के द्वारा स्वीकृत कर लिया जाता है तो फिर आपके द्वारा आवेदन के समय जमा किए गए बैंक अकाउंट में 60% सब्सिडी उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि आप आसानी से कटीले तार को खरीद कर अपने खेतों को चारों तरफ से फेंसिंग करवा सके।

  • तारबंदी योजना के माध्यम से राजस्थान के पात्र किसानों को लाभ प्राप्त होगा।
  • योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त करने से किसान अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचा पाएंगे।
  • आवारा पशुओं से फसल बच जाने से अपेक्षाकृत फसल की पैदावार अच्छी होगी जिससे किसान की आर्थिक स्थिति इस बेहतर होगी।
  • राजस्थान सरकार के द्वारा योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को तार फेंसिंग के लिए 60% तक की सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की फसल बचेगी और साथ में उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दी गई पत्रताओं को पूरा करना आवश्यक है :-

  • सबसे पहले तो आवेदन करने वाला राजस्थान का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले के पास में न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना जरूरी है।
  • इस योजना के लिए केवल एक बार ही आप लाभ ले सकेंगे।
  • सभी किसानों के पास में आवेदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होना जरूरी है।

यदि आप इस योजना का आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए हुए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर आदि।

यदि आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करना है और सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आप सभी जरूर दस्तावेजों की छाया प्रति को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • इसके बाद एक बार पुनः एप्लीकेशन फॉर्म की जांच करें और नजदीकी कृषि विभाग में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म और जरूर दस्तावेजों की कृषि अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी।
  • सब कुछ सही पाए जाने की स्थिति में आपको बैंक अकाउंट में सहायता राशि प्राप्त हो जाएगी।
  • इस तरह से आप तारबंदी योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे