नई दिल्ली

Delhi DTC News: अब DTC बसों मे फ्री सफर नहीं कर पायेंगी महिलायें, अभी- अभी आई ये बड़ी अपडेट

नई दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अब DTC की प्रीमियम बस उतारने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है. बता दे कि दिल्ली एनसीआर के रूट पर चलने वाले इन बसों में महिलाओं को मुफ्त सवारी (Delhi DTC Premium Buses) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. डीटीसी बोर्ड की तरफ से इस योजना को मंजूरी दे दी गई है, परंतु इसमें महिलाओं के लिए जारी होने वाले पिंक सिंगल जर्नी पास व्यवस्था लागू नहीं होगी. दिल्ली में Government की तरफ से महिलाओं के लिए पिंक पास जर्नी Pass योजना October 2019 से चलाई जा रही है. अब तक सरकार की तरफ से इस योजना पर तकरीबन ढाई सौ करोड रुपए तक खर्च किए जा चुके हैं.

delhi dtc bus

सड़कों पर नजर आएंगी डीटीसी की प्रीमियम बसें 

डीटीसी बोर्ड के दस्तावेजों की मानी जाए तो DTC की तरफ से चलाई जाने वाली बसों का परमिट डीटीसी जारी करेगी, लेकिन बसों का परिचालन निजी बस संचालकों (Delhi DTC Premium Bus) के जरिए ही होगा. डीटीसी Private बस संचालकों को निविदा के जरिए ही इसका चयन करना होगा. सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार डीटीसी की प्रबंधक निदेशक की तरफ से खुद इस योजना की देख-रेख की जा रही है. बस संचालकों को प्रीमियम बस परिचालन के लिए आमंत्रित करने को लेकर जल्द ही निविदा जारी की जाएगी. बस के रखरखाव और परिचालन से संबंधित सभी जानकारी संचालक की खुद की होगी.

Delhi NCR के रुटों पर चलाई जाएंगी बसें 

डीटीसी अधिकारियों की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि बसे दिल्ली-एनसीआर के रूट पर ही चलाई जाएंगी. यह सीएनजी चालित बसे दिल्ली एनसीआर में आने वाले शहरों में अधिकतम 200 किलोमीटर के दायरे में पडने वाले रूटों पर ही चलाई जाएगी. बता दे कि अभी तक इस श्रेणी में कोई भी बस नहीं चलती है. यह पहला मौका होगा जब सरकार बेहतरीन सार्वजनिक सेवा देने के लिए डीटीसी में प्रीमियम बसे चलाएगी. इस व्यवस्था से लोग अपने वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का भी इस्तेमाल कर पाएंगे.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

इन सुविधाओं से लैस होंगी बसें  

अधिकारियों की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी तक इसके किराए के बारे में कुछ भी तय नहीं किया गया है. प्रीमियम श्रेणी में उतारी जाने वाली सभी बसें BS- 6 श्रेणी में होगी. जिससे बसों से होने वाले प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा. इसके अलावा, बसों में सुरक्षा के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. जैसे बस यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीपीएस, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा के अलावा अन्य अत्याधुनिक उपकरण होंगे. डीटीसी की सामान्य लो फ्लोर सीएनजी चालित बस यही एनसीआर मे चलती है. यह बजे दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के बीच चलाई जाती है. अलग-अलग 8 से ज्यादा रूटों पर दिल्ली-एनसीआर में यह बसें चल रही है. अभी इन बसों पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस पास की सुविधा है, परंतु प्रीमियम बसों में इस प्रकार की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे