Haryana Weather Forecast: हरियाणा के इन 5 जिलों मे कल भी होगी बारिश, मौसम विभाग जारी की लिस्ट
चंडीगढ़ :- हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी है. देर रात कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है. पिछले 7 दिनों से (Weather Update) गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी. कल देर रात हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव देखा गया, जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई. आने वाले तीन चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है.आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.
हरियाणा के इन 5 जिलों मे कल भी होगी बारिश, मौसम विभाग @IMD_Chandigarh ने जारी की लिस्ट#Haryana #Haryanaweather #KhabriExpress pic.twitter.com/sTCyEG5WyE
— Khabri Express (@khabri_express) April 23, 2023
जानिए हरियाणा के किन जिलों में होगी कल बरसात
चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी आदि जिलों में कल हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इन जिलों के अलावा, हरियाणा के बाकी सभी जिलों में मौसम साफ बना रहेगा. हरियाणा के अधिकतर जिलों में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी (Haryana Weather Update) दर्ज की गई. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से Temperature में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था. अब मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में फिर से कमी दर्ज की जा रही है. इस वजह से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है.

