योजना

Haryana Scheme: कमाल कर रही है हरियाणा सरकार की कन्यादान योजना, इस तरह मिलते है 51 हजार रुपये

चंडीगढ़, Haryana Scheme :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारें समय- समय पर लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए नई- नई योजनाएं चलाती रहती है. आपको बता दें कि योजनाएं चलाने में हरियाणा सरकार भी सबसे आगे रहती है. चाहे वह फिर बच्चों को शिक्षा के लिए फ्री लैपटॉप वितरण करना हो या फिर कन्यादान जैसी आर्थिक मदद के लिए योजना. जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा राज्य की सरकार कन्यादान योजना चलाती है. आपको बता दें कि इस योजना में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभाग अपना योगदान देते हैं.

girl child paise

गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने यह योजना चलाई है. इस योजना का एक ही उद्देश्य है कि किसी भी बेटी के पिता को शादी के लिए किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े. आपको बता दें कि इस योजना का फायदा हरियाणा सरकार के विभागों के कामगारों को भी मिलता है. हरियाणा सरकार का कहना है कि वह गरीब परिवारों की मदद के लिए यह योजना चला रही है. गरीबों के लिए बेटी की शादी का खर्चा उठाना आसान काम नहीं होता है. यदि वह कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी करते हैं तो कर्ज चुकाने में उनकी पूरी जिंदगी गुजर जाती है.

51 हजार की वित्तीय सहायता

हरियाणा सरकार की कन्यादान योजना के अंतर्गत 51,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस योजना का लाभ दो बार उठाया जा सकता है. सरकार ने केवल इस योजना को चलाया ही नहीं है अपितु, ऐसी व्यवस्था भी की है कि जरूरतमंदों को बिना किसी झंझट के समय पर सही सहायता मिल सके. इसका उद्देश्य यह है कि सरकार चाहती है कि बेटी के पिता को वैवाहिक कार्यक्रमों में किसी भी तरह की रुकावट न झेलनी पड़े. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

लाभ उठाने के लिए शर्तें

‘शादी शगुन योजना’ का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है कि आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए. इसके साथ ही लाभार्थी की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. शादी के दौरान लड़की की उम्र 18 साल या अधिक तथा लड़के की उम्र 21 साल या उससे अधिक होना अनिवार्य है. यदि किसी महिला को एक बार इस योजना का लाभ मिल चुका है तो वह दोबारा इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, Marriage Certificate तथा बेटी की उम्र का प्रमाण पत्र होना जरूरी है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे