नई दिल्ली

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, डीए बढ़ोतरी से सैलरी में होगा बंपर इजाफा

नई दिल्ली, 7th Pay Commission :- केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से हाल  ( 7th Pay Commission DA 4% Hike) ही में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA में 4 परसेंट की वृद्धि करने का ऐलान किया गया था. अब खबरें सामने आ रही है कि Government की तरफ से इस साल की दूसरी छमाही के लिए भी DA में 4 परसेंट की बढ़ोतरी की जा सकती हैं. बता दे कि अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है. सरकार ने जनवरी से जुलाई 2023 की पहली छमाही के लिए DA और डीआर में 4 परसेंट की बढ़ोतरी का इजाफा किया था.

paise 3 2

जल्द केंद्र सरकार दे सकती है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा 

अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार की तरफ से इस साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर में भी चार पर्सेंट DA में वृद्धि की जा सकती है. अगर केंद्र सरकार की तरफ से DA में वृद्धि की जाती है, तो कर्मचारियों का डीए 42 परसेंट से बढ़कर 46 परसेंट हो जाएगा. श्रम और रोजगार मंत्रालय का हिस्सा लेबर ब्यूरो अखिल भारतीय CPI- IW के आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय होता है. कर्मचारियों और पेंशनरों को मौजूदा समय में 42% के हिसाब से DA मिल रहा है.

अगस्त महीने में किया जा सकता है बड़ा ऐलान 

सरकार की तरफ से डीएम में वृद्धि की घोषणा सितंबर या अक्टूबर के महीने में की जाती है, परंतु अब की बार सरकार August में ही इसको लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी होती है. बता दे कि पहली छमाही के लिए DA में 4 % का इजाफा किया जा चुका है. DA सरकारी कर्मचारियों की सैलरी के स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. अगर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 46% हो जाता है, तो उनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी.

मिलेगा बढ़ी हुई सैलरी का लाभ

मान लीजिए किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक पे 18000 रूपये यदि 42% के हिसाब से उसे डीए मिलेगा, तो 7560 रूपये एक्स्ट्रा मिलेंगे. वहीं अगर डीए बढ़कर 46 परसेंट हो जाता है तो उसे 8280 रूपये मिलेंगे. इस प्रकार इनकी सैलरी में प्रति महीना 720 रूपये का इजाफा हो जाएगा.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे