Haryana Rain Chances : हरियाणा में आज और कल 2 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी
हिसार,Haryana Rain Chances :- हरियाणा राज्य में पिछले काफी दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी अचानक बारिश और ओलावृष्टि हो जाती है. कृषि मौसम (Today Weather Update) विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर हरियाणा में 3 May तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा.

जानिए हरियाणा में कैसा रहेगा आज मौसम
बता दें कि आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिस वजह से आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादलवाई के साथ हल्की (Haryana Weather Update) बारिश भी देखने को मिल सकती है. वही कुछ इलाकों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना भी बन रही है. वही 29 April को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.
29 अप्रैल को इन इलाकों में हो सकती है बरसात (Haryana Rain Chance)
अरब सागर से आने वाली नमी हवाओं की वजह से 29 अप्रैल देर रात से 3 May के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती है. साथ ही गरज व चमक के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है. Haryana के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. बारिश आने की वजह से Temperature में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

