नई दिल्ली

PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट का छात्रों के लिए तगड़ा फैंसला, बड़ी पॉलिसी को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली, PM Modi News :- बुधवार को कैबिनेट मीटिंग आयोजित की गई, इस मीटिंग की अध्यक्षता PM नरेंद्र मोदी द्वारा की गई. इस मीटिंग में PM नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जोकि आने वाली युवा पीढ़ी के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे. इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल रहे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान नेशनल मेडिकल Device पॉलिसी 2023 को मंजूरी दे दी है.

modi 2 1

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक  

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023 को मंजूरी मिलने के बाद देश में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. पिछली बार आई कोविड-19 महामारी के कारण लाखों लोग ऐसे थे जो Hospital में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह गए थे. कोविड-19 महामारी के दौरान बड़े स्तर पर वेटिंलेटर, थर्मामीटर, RT- पीसीआर टेस्ट किट, PPP किट तैयार की गई थी. इतना ही नहीं यहां से अन्य देशों में भी यहां से तैयार उपकरण भेजे गए थे. नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी को मंजूरी मिलने के बाद अब देश में मेडिकल डिवाइस मेन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा.

जल्द खोले जाएंगे 157 नए नर्सिंग कॉलेज  

सरकार ने नई पॉलिसी के माध्यम से नया लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि मेडिकल उपकरणों के 100 से 300 अरब डॉलर की इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को 10 से 12 तक बढ़ाया जा सके. जानकारी के लिए बता दे कि मेडिकल उपकरण के इंटरनेशनल मार्केट में भी भारत की हिस्सेदारी 1.5 फीसदी तक है. इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी ने 157 नए नर्सिंग कॉलेज बनाने का अनुमोदन किया है, जोकि वर्ष 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगे. इसके निर्माण पर कुल लागत 1570 करोड़ रुपए तक आएगी.

दंतेवाड़ा हमले में शहीद हुए शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित 

कैबिनेट की बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व PM प्रकाश सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा दंतेवाड़ा में शहीद हुए बहादुर जवानों को भी PM ने श्रद्धांजलि दी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में DRG के कुल 10 जवान और एक चालक शहीद हो गए. जिन्हें कैबिनेट बैठक के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे