मौसम

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, 29 अप्रैल तक हरियाणा में होगी ताबड़तोड़ बारिश

हिसार,Weather News :- 27 अप्रैल बृहस्पतिवार को हिसार में दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई. देश के बाकी हिस्सों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार रात से  पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है. आपको बता दे कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब दिखने लगा है. अनुमान है कि अगले दो – तीन दिन तक प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बारिश होगी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 30 अप्रैल, 2 मई तथा 4 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना है.

barish

ओलावृष्टि की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसके प्रभाव से 7 मई तक देश में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 1 मई तक प्रदेश में बारिश को लेकर Yellow Alert जारी किया है. आपको बता दें कि इस दौरान बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

तापमान में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान 2.4°C बढ़ गया है. हालांकि आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी Normal ही है. हरियाणा प्रदेश में सबसे कम तापमान 19 डिग्री महेंद्रगढ़ जिले में दर्ज किया गया है. इसके अलावा आपको बता दें कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा . अंबाला का तापमान प्रदेश में सर्वाधिक रहा है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे