नई दिल्ली

PAN Card Apply Online: फ्री मे PAN कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ मिनटो मे होगा काम

नई दिल्ली,PAN Card Apply Online :- यदि आप सभी लोग बैंक से जुड़ी हुई ट्रांजैक्शन करते हैं, तो पैन कार्ड बेहद जरूरी होता है. आज के मौजूदा समय में पैन कार्ड बनवाना काफी आसान हो गया है. पहले आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए दलालों से संपर्क करना होता था, परंतु आज के मौजूदा समय में Pan Card  बनवाने के लिए बस आपको NSDL की Website पर विजिट करना है. उसके कुछ दिनों के बाद सीधे आपके घर या ऑफिस में पैन कार्ड डिलीवर हो जाएगा. आप सभी यह सोच रहे होंगे कि क्या इस आसान तरीके से पैन कार्ड बन जाएगा जी हां, बिल्कुल अब आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है. आप घर बैठे भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं.

pan card

क्यों जरूरी होता है पैन कार्ड 

पैन कार्ड बनवाने के लिए वैसे तो फीस भी लगती है, परंतु आज की इस खबर में हम आपको पैन कार्ड से जुड़े एक ऐसे जुगाड़ के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप बिल्कुल मुफ्त में पैन कार्ड बनवा सकते हैं. बता दें कि यह कोई उल्टा रास्ता नहीं है, बल्कि सीधा इनकम टैक्स (Pan Card Online Apply) की वेबसाइट से Related है. आज के मौजूदा समय में पैन कार्ड मतलब हमारी Income से जुड़ा हुआ सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट, बिना पैन कार्ड के इनकम और इनकम टैक्स की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती. पैन कार्ड 10 अंकों का परमानेंट अकाउंट नंबर होता है, जो आपसे जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने साथ रखता है.

नहीं करना होगा फीस का भुगतान 

यदि आप दलाल के जरिए पैन कार्ड बनवाते हैं, तो पता नहीं आपके कितने रुपए लगेंगे. वहीं दूसरी तरफ यदि आप वेबसाइट पर अप्लाई करके पैन कार्ड बनवाते हैं, तो महज 109 रूपये और 74 पैसों में आपका Pan Card बन जाएगा. यदि आप हमारे बताए गए इस तरीके को अपनाएंगे तो आपको 1रूपये का भी भुगतान नहीं करना होगा और आपका पैन कार्ड फ्री मे जनरेट हो जाएगा.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

इस प्रकार फ्री में बनवाए पैन कार्ड 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आयकर विभाग की वेबसाइट Open करनी होंगी.
  • इसके बाद होम पेज पर क्विक लिंक में Instant E-Pan का ऑप्शन नजर आएगा.
  • यह एक पेपरलेस प्रोसेस है.
  • वही 10 मिनट में पैन नंबर जनरेट हो जाता है.
  • इसकी भी फिजिकल पैन कार्ड जितनी वैल्यू है.
  • इसके लिए आपके पास सिर्फ आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर चाहिए होगा.
  • Get New e-Pan पर क्लिक कीजिए,आधार नंबर एंटर करके OTP से वेरिफाई कीजिए.
  • पिन नंबर जनरेट हो जाएगा, जिसको आप बकायदा डाउनलोड भी कर पाएंगे.

इन बातों का रखें ध्यान 

पैन कार्ड बनवाते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. सबसे पहली तो यह कि आपका पहले से कोई पैन कार्ड नहीं होना चाहिए. E- Pan माइनर के लिए नहीं है, मतलब आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा ही होनी चाहिए. तभी आप पैन कार्ड (Online Pan Card Apply) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दे कि आप 18 साल से कम उम्र के हैं तो भी आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं, परंतु आपको पुराना तरीका अपनाना होगा. इस तरीके से आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे