मौसम

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में आज से शुरू होगा बारिश का दौर, इन दो दिनों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

चंडीगढ़,Haryana Weather Forecast :- हरियाणा में फिलहाल गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है. आज से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा. फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ आंशिक रूप से प्रभावित करेगा , जबकि 1 मई को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ हरियाणा में आने वाला है. इन्हीं के प्रभाव से हो सकता है कि 29 और 30 अप्रैल को हरियाणा के अलग-अलग जगह पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो.

barish 2

आने वाले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि 1 व 2 मई को कुछ स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहें है. इन 4 दिनों के लिए हरियाणा में सभी जिलों में अलग-अलग Yellow Alert घोषित किया गया है. IMD चंडीगढ़ की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार  एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 1 मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके Effect से अरब सागर से नमी वाली हवाओं से 29 अप्रैल देर रात्रि से 3 मई के दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में हवा चलेगी व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है.

हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि अधिकतर स्थानों पर गरज चमक और तेज हवा की आशंका जताई गई है. लेकिन 1 व 2 May को कई जिलों में ओले आ सकते हैं. 2 मई को सोनीपत, झज्जर, रोहतक, पानीपत और जींद में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना बन रही है. 1 और 2 मई को पंचकूला, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में ओलावृष्टि का Alert जारी हुआ है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

यह जिले होंगे ज्यादा प्रभावित

कुछ जिले ऐसे है जिनके लिए मौसम वैज्ञानिकों ने 1 और 2 मई क़ो बारिश और हो तथा तेज गरज चमक की संभावना जताई है. 1 व 2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में ओलावृष्टि, गरज चमक और 40 से 50 Kilometer प्रति घंटे की गति से हवा चलने की आशंका बन रही है. सिरसा, फतेहाबाद में 1 मई को ओले गिर सकते है.

30 April को बारिश गतिविधियों में होगी वृद्धि 

हरियाणा में 30 अप्रैल की रात से बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा. 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी. कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की आशंका भी जताई जा रही है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे