Haryana Ration Card: हरियाणा में बने साढ़े 12 लाख के नये राशन कार्ड, राशन कार्ड कटने पर मुख्यमंत्री खट्टर ने कही ये बात
चंडीगढ़,Haryana Ration Card :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की. मुख्यमंत्री ने कहा परिवार पहचान पत्र योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है. बता दे कि PPP करीब 12.5 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए हैं, यह योजना गरीबों को उनका हक दिलाने में कारगार रही है. तकरीबन दो लाख लोगों की शिकायतें सामने आई थी कि गलत तरीके से उनका राशन कार्ड काटा गया. उसके बाद सर्वे करवाया गया, जिसमें सवा लाख लोगों का दोबारा से राशन कार्ड बना दिया गया.

जनता को सब समझ आ रहा है- CM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने कहा कि पहले विपक्षी नेता कहते थे कि उनकी सरकार आएगी तो वह पोर्टल बंद कर देंगे, मेरिट खत्म कर देंगे, परंतु वास्तव में आमजन को हमारी सरकार की इन नीतियों से काफी लाभ पहुंच रहा है. इसी वजह से अब विपक्ष के नेता भी यह कहने पर मजबूर हो गए हैं कि जो पोर्टल अच्छे हैं, उन्हें चलने दो. जनता को सब समझ आ रहा है, कि पहले वह क्या कहते थे और अब वह क्या कह रहे हैं. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.
कर्ज को लेकर पूछा गया सीएम से सवाल
वही पिछली सरकारों के कामों को भी जनता भली-भांति जानती है. सीएम ने कहा कि विपक्ष ने पुरानी पेंशन योजना को बंद किया था और आज वह नारे लगा रहे हैं कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करो. Center Government की तरफ से नई पेंशन योजना को लेकर कमेटी बनाई गई है, जब कमेटी का फैसला आएगा. तब इस पर आगे विचार भी किया जाएगा. जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कर्ज के आंकड़ों को लेकर सवाल पूछे गए, तो CM ने कहा कि कोई भी सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 25% तक कर्ज ले सकती है और हम इस सीमा के अंदर ही हैं.

