Rain Update: हरियाणा के इन 11 जिलों मे अगले 3 घंटों मे होगी तेज बारिश, यहा से चेक करे जिलों की लिस्ट
चंडीगढ़,Rain Update :- हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी है. हरियाणा में आज से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो रहा है. वैसे तो कल भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से भी कई इलाकों में तेज हवा व हल्की (Today Weather Update) बूंदाबांदी दर्ज की गई थी. फिलहाल हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. बारिश की वजह से तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा. आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले 3 घंटों में हरियाणा के 11 जिलों में बारिश हो सकती है.

हरियाणा के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार हरियाणा के चरखी दादरी, झज्जर, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी आदि जिलों में 40 से 50 KMPH की रफ्तार तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही इन इलाकों में तेज बरसात भी हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से (Today Rain Update) हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी अचानक तेज गर्मी पड़ने लगती है जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है, तो कभी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलती है.

इन इलाकों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज हरियाणा के सिरसा, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, भिवानी और रोहतक जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

