चंडीगढ़, Haryana CET Exam :- हरियाणा में तृतीय श्रेणी के 32000 पदों की भर्ती के लिए 2.68 लाख आवेदकों ने सामाजिक- आर्थिक आधार पर मिलने वाले पांच अतिरिक्त अंकों के लिए दावेदारी पेश की. वही 1.68 लाख आवेदको ने अपनी दावेदारी के पक्ष में कोई भी परिणाम नहीं दिया. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 1.68 लाख आवेदकों को संदिग्ध होने के बावजूद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है.

CET के लिए 5 मई तक कर पाएंगे आवेदन
यदि अभ्यर्थी 5 अतिरिक्त अंक हासिल करने की दावेदारी को साबित नहीं कर पाए, तो भर्ती प्रक्रिया के चारों चरणों में दस्तावेजों की जांच के बाद फर्जी आवेदकों को बाहर कर दिया जाएगा. राज्य में करीब 7 लाख से ज्यादा युवाओं ने सयुंक्त पात्रता परीक्षा (CET ) दी थी, जिसमें से 3.57 लाख युवाओं ने परीक्षा पास की. इसी आधार पर यह सभी युवा तृतीय श्रेणी के 32000 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन के पात्र हैं. 14 अप्रैल से भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू हुए थे, जो 5 मई की रात 12:00 बजे तक जारी हैं.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.
दूसरे राज्य के युवाओं को भी मिलेगा अतिरिक्त अंको का लाभ
बता दें कि अतिरिक्त अंकों का लाभ हासिल करने के लिए 2 लाख 68 हजार 469 युवाओं की दावेदारी ने आयोग को हिला दिया है. Notice के बाद एक लाख ही अपनी दावेदारी सत्यापित करवा पाए हैं. वहीं हाईकोर्ट की तरफ से भी फैसला आया है कि जो हरियाणा में रह रहे हैं और वह दूसरे राज्य के हैं, उनको भी Haryana Government की तरफ से 5 अंक अतिरिक्त दिए जाए. आयोग के चेयरमैन ने कहा कि अब बाहरी राज्यों से आकर हरियाणा में रह रहे युवाओं को भी अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा, ऐसे युवाओं की संख्या करीब 5000 के आसपास है.

