मौसम
Rain Alert: अगले तीन घंटे में हरियाणा के इन 09 जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़ :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस वजह से 5 मई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले 3 घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौजूदा समय में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है.

अगले 3 घंटों में इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के पलवल और मेवात में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश आ सकती है. इसके साथ ही गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, रेवाड़ी आदि जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. तेज हवाओं के साथ इन इलाकों में बारिश भी हो सकती है.

