Rail Alert: हरियाणा के इन 12 जिलों मे अगले 3 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी, यहा से चेक करे जिलों की लिस्ट
चंडीगढ़ :- इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज हवाएं चल रही है और हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है. जिस वजह से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली हुई है. बारिश की वजह से हरियाणा के तापमान (Haryana Weather Update) में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा के मौसम के बारे में जानकारी देंगे.

अगले 3 घंटों में इन जिलों में हो सकती है भारी बरसात
बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, कैथल, गुरुग्राम आदि जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. हरियाणा (Today Weather Update) के इन जिलों में आज भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है, इसी वजह से यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया है. पिछले चार-पांच दिनों से हरियाणा के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है.
#NOWCASTHARYANA pic.twitter.com/rPWubUgQcr
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 3, 2023
30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाए
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, फतेहाबाद में भी मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है, जिस वजह से लोगों को अभी कुछ दिन गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा वासी भी गर्मियों के मौसम में गुलाबी ठंड का मजा ले रहे हैं.

