फाइनेंस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, DA को लेकर आई अच्छी खबर

नई दिल्ली :- मई महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में एक बार फिर से बढ़ोतरी की जानी है. 2 माह बाद फिर से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने जा रहा है. मार्च 2023 में केंद्र सरकार (Central Government) ने डीए में 4 फीसदी की वृद्धि की थी, जिसके बाद में कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए का लाभ मिल रहा था. अब जुलाई 2023 में सरकार एक बार फिर से महंगाई भत्ते में इजाफा (DA Hike) करेगी.

modi 2 1

साल में दो बार बढ़ाया जाता है DA

अप्रैल महीने तक यह आंकड़ा 45 फीसदी हो गया है यानी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फ़ीसदी तक बढ़ सकता है. जनवरी के डीए में 4 फीसदी का Increment होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी हो गया था. अब इसमें यदि 3 फीसदी का और वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 45 फीसदी पहुंच जाएगा. सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA Hike) वर्ष में दो बार बढ़ाया जाता है. जनवरी 2023 के डीए की घोषणा हो चुकी है. अब सरकार की तरफ से जुलाई 2023 के डीए की घोषणा होना शेष है.

AICPI Index के आधार पर होता है महंगाई भत्ते में इजाफा तय 

आपको सूचना दें जुलाई महीना आने तक यह आंकड़ा 4 फीसदी तक जा सकता है. मार्च महीने में इंडेक्स 132.7 अंक से बढ़कर 133.3 अंक पर जा चुका है. इसमें कुल 0.6 अंक का उछाल देखने क़ो मिला है. महीने दर महीने के आधार पर इंडेक्स में 0.45 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, सालाना आधार पर इस महीने में 0.80 फीसदी की तेजी देखी गई है. आपको बता दें AICPI इंडेक्स के आधार पर ही यह निर्धारित किया जाता है कि महंगाई भत्ते में कितना इजाफा किया जाएगा.

फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होता है बेसिक सैलरी में इंक्रीमेंट 

हर महीने के अंतिम Working Day को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर मिनिस्ट्री (Labour Ministry) की ओर से जारी किए जाते हैं. इस इंडेक्स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है. फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor ) के Base पर ही केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में Increment होता है.

कर्मचारी फिर से कर रहे हैं फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि की मांग 

7वें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में भत्तों (Salary Allowances) के अलावा बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) से ही बढ़ोतरी होती है. इससे पहले फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ढाई गुना बढ़ गई थी. अब कर्मचारी दोबारा से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की Demand कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे बेसिक सैलरी और कुल सैलरी में बढ़ोतरी करना आवश्यक है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे