मौसम

Mocha Cyclone: बंगाल की खाड़ी से उठ रहा साल का पहला ‘मोचा’ चक्रवात, दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में ला सकता है तबाही

मौसम डेस्क,Mocha Cyclone :- इस बार मौसम सबको हैरान कर रहा है. मई के महीने में बारिश हो रही है और तो और कोहरा भी देखने क़ो मिल रहा है. मौसम के इस रुख ने सबको अचंभित कर दिया है. मई के महीने में February जैसा Temperature बना हुआ है. मई जून के महीने में हरियाणा में भयंकर गर्मी देखने क़ो मिलती है लेकिन इस बार सब कुछ इसके उलट हो रहा है. देश के कई हिस्सों में बारिश देखने क़ो मिल रही है.

cyclone toofan barish weather

बंगाल की खाड़ी पर बनेगा चक्रवात

इसी के चलते मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि एक चक्रवात ‘मोचा’ का निर्माण होने वाला है जो कि पूरे देश के मौसम क़ो प्रभावित करेगा. यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी पर बनने जा रहा है, जिस से सारे देश के Weather पर Effect होगा. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो कि 6 मई के आसपास चक्रवात में बदल सकता है. पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में यह चक्रवात ज्यादा प्रभाव दिखायेगा.

चक्रवात की दिशा अभी तय नहीं 

2020 में आए अंफान और 2021 का असानी भी मई के महीने में ही तट से टकराया था. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक चक्रवात की दिशा क्या होगी इस बारे में साफ जानकारी नहीं मिल पाई है. चक्रवात बनने के बाद ही सही जानकारी बताई जा सकेगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

अंडमान के द्वीपों पर भी होगा चक्रवात का प्रभाव

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के साथ ही अंडमान के द्वीप के पास भी कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है. संभावना है कि 11 मई तक तूफान पूर्वी केंद्रीय बंगाल की खाड़ी की ओर Shift हो जाए. इन दिनों पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में 6 मई तक तूफानी बारिश जारी रहेगी, हो सकता है कि इसके बाद भी ऐसा ही रहे. बुधवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान केवल 15.8 डिग्री दर्ज किया गया. वर्ष 2009 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब मई के महीने में इतना कम तापमान Record किया गया है.

तापमान में आएगी 3-6 डिग्री की कमी 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दिल्ली में बारिश आएगी. वहीं 10 मई तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक बना रहेगा. देश के बड़े भाग में मौसम ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार इसके पीछे हरियाणा और राजस्थान के क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ है. इसके कारण से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. तापमान में सामान्य से 3 से 6 डिग्री कमी आएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे