ATM Fraud: चुटकियों में ऐसे हैक होती है आपके ATM Card की जानकारी, फ्रॉड के नए पैंतरों को जान हिल जाएगा आपका भी दिमाग
नई दिल्ली,ATM Fraud :- इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. बता दें कि मौजूदा समय में सभी लोग Cash की बजाय डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें फ्रॉड होने के चांसेस भी काफी ज्यादा होते हैं. कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रोडो की संख्या काफी ज्यादा है. आपने भी कभी ना कभी तो ATM मशीन से पैसे अवश्य ही निकाले होंगे. इस दौरान आपका एटीएम कार्ड भी फंसा होगा. आजकल फ्रॉड करने वाले आपके आस- पास ही रहते हैं और उन्हें भी ऐसे मौकों की ही तलाश होती है.

तेजी से बढ़ रहे हैं ठगी के मामले
ज्यादातर लोग जालसाज होते हैं, जो विभिन्न इलाकों में एटीएम को अपना निशाना बनाते हैं. जहां भीड़भाड़ कम हो, एटीएम के बाहर गार्डन ना हो. उन इलाकों में ठगी ज्यादा होती है. जालसाज Card मशीन में एक नकली मशीन डालकर इसकी क्लोनिंग करते हैं और आपके साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते हैं. नए जमाने में अब जालसाज नए तरीकों से भी फ्रॉड करने लग गए हैं इसमें कार्ड क्लोनिंग, कार्ड सिक्मिंग, कार्ड ट्रेपिंग, कैश ट्रेपिंग, शोल्डर सफरिंग फिसिंग जैसे नई तकनीक शामिल है. इनमें से कार्ड क्लोनिंग का चलन इस समय ज्यादा चल रहा है.
इस प्रकार जालसाजो तक चली जाती है सारी जानकारियां
कार्ड क्लोनिंग में जालसाज ATM मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हैं. जिस जगह पर आप Card डालकर पैसा निकालते हैं वहा पर एक छोटी मशीन लगा दी जाती हैं, जैसे ही आप card डालते है वैसे ही आपके कार्ड की सारी जानकारी जालसाजो के पास चली जाती है. जिसके बाद आपके अकाउंट का बैलेंस खत्म हो जाता है. ऐसे में जब भी आप एटीएम से पैसे निकालने जाए, तो कोशिश करें कि वह एटीएम बाजार में और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ही हो और उसमें गार्ड भी जरूर हो. अक्सर लोग एटीएम में आपकी मदद करने के बहाने से ठगी कर लेते हैं.
मदद के बहाने हासिल कर लेते हैं कार्ड की सारी जानकारी
आपको यही लग रहा होगा कि आपने तो पिन नहीं बताया फिर कैसे पैसे निकाल पाएंगे, लेकिन आजकल लोग मदद करने के नाम पर आपका कार्ड नंबर, CVV नंबर और PIN का पता कर लेते हैं. कई बार हम अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने में थोड़ा समय ले लेते हैं, जिस वजह से भी हमें काफी नुकसान उठाना पड़ता है. बैंक के ग्राहको को सेवा अधिकारी को कॉल करके तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक करवा देना चाहिए.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.
