चंडीगढ़

Ration Card रखने वालों के लिए आई खुशखबरी, अबकी बार मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन

चंडीगढ़ :- कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रहे इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है. सरकार ने गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए Ration Card चलाए हुए है जिन- जिन गरीब परिवारों के राशन Card बने हुए है उनको केंद्र सरकार विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाती है. यदि आपका भी राशन Card बना हुआ है तो खुश हो जाइए, क्योंकी May महीने से सरकार कार्डधारको को Double फायदा देने वाली है.

rasan card 1

मई महीने में उपभोक्ताओ को मिलेगा डबल फायदा  

केंद्र और राज्य सरकार ने May महीने से कार्डधारको को 2 बार Ration देने का फैसला किया है. हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कार्डधारको को April महीने का राशन वितरित नहीं किया है, जिस वजह से सरकार ने May महीने में April और May दोनों महीनो का राशन देने की घोषणा की है. राशन न मिलने के कारण गरीब परिवारों को दुकानों से आटा खरीदना पड़ रहा है, गरीब परिवार के सदस्यों के लिए मौल का आटा खरीदना काफी परेशानी भरा काम है. राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं कि BPL और AAY राशन कार्ड लाभार्थियों को अप्रैल महीने में Ration न मिलने के कारण उनको एक साथ May महीने में दोगुना राशन दिया जाएं.

8 मई तक राशन किया जाएगा वितरित  

राज्य में April महीने में राशन कार्डधारको को राशन नहीं दिया गया. वहीं मई महीने में Double राशन 8 May तक दिया जाएगा. डिपो होल्डर ने राशन के वितरण की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, वही राशन कार्ड होल्डरो ने Ration वितरण में देरी होने के कारण काफी नाराजगी जताई है, जिस वजह से विभाग ने राशन वितरण की समयावधि भी बढ़ा दी है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेशों के बाद Depot हॉल्डर और उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है. उपभोक्ता पिछले काफी समय से राशन मिलने का इंतजार कर रहे थे, अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है.

कार्डधारको को मिली बड़ी राहत  

आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. Depot होल्डर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल महीने से राशन न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, राशन न आने के कारण उपभोक्ताओं को Ration वितरित नहीं किया जा सका, जिस वजह से कार्डधारक काफी परेशान थे. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 8 May से राशन दिए जाने वाली घोषणा के बाद उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे