मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा में साफ मौसम के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज, आज जमकर बरसेंगे बदरा

चंडीगढ़, Today Weather Update :- हरियाणा के मौसम में आज फिर से बदलाव देखने को मिला. सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलवाई देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज हरियाणा प्रदेश के विभिन्न (Today Weather Update) इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है. पिछले काफी दिनों से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से जहां प्रदेश के कई जिलों में बरसात दर्ज की गई, जिस वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम की हर अपडेट के लिए अभी ज्वाइन करे: Click Here

weather badal barish

8 मई तक मौसम बना रहेगा परिवर्तनशील

तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. गर्मी के मौसम में भी लोग गुलाबी ठंड का मजा ले रहे हैं. आज सुबह से ही बादलवाई देखने को मिल रही है. वहीं कई इलाकों में तो हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. शाम तक लगभग पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है. हरियाणा में 8 May तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. उसके बाद मौसम काफी खुश्क रहने वाला है. 8 मई के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

8 मई के बाद मौसम रहेगा साफ 

फिर लोगों को गर्मी दोबारा से परेशान करने लगेगी, फिलहाल मई महीने की शुरुआत से ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. जहां आमतौर पर इन दिनों में लोगों AC और कूलर चलाना शुरू कर देते हैं, बारिश की वजह से पंखों के नीचे ही लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे