Rain Alert: अगले तीन घंटे मे हरियाणा के इन चार जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़ :– हरियाणा में मौसम काफी परिवर्तनशील बना हुआ है. आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह हल्की धूप निकली हुई है. कल प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की गई थी. मौसम विभाग की (Today Weather Update) तरफ से आज के मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बरसात दर्ज की जा सकती है.

आज इन 4 जिलों में हो सकती है तेज बरसात
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़ आदि जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, वही तेज गरज व चमक के साथ बारिश भी दर्ज की जा सकती है. बारिश (Haryana Weather Update) की वजह से तापमान में गिरावट जारी है. जिस वजह से प्रदेश के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली हुई है. हरियाणा में कल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. उसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला रुक जाएगा और मौसम सामान्य बना रहेगा. जिस वजह से लोगों को गर्मी फिर से परेशान करती हुई दिखाई देगी.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/Vh3MSnRL6m
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 7, 2023

