SBI Scheme: SBI की ये नई स्कीम देती है मोटा ब्याज, सिर्फ एक बार पैसा लगाने से हर महीने घर बैठे होती है कमाई
नई दिल्ली :- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज दुनिया भर में पहचान बना चुका भरोसेमंद बैंक है. SBI अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय- समय पर बेहतरीन स्कीम लेकर आता रहता है. SBI द्वारा लाई गई स्कीम काफी बेहतरीन और काफी किफायती रहती है. आप अपने बचत के पैसे निवेश करके सुरक्षित और गारंटीड Return ले सकते हैं. SBI ऐसा Bank है जिस पर आप आंख बंद करके विश्वास के साथ निवेश सकते हैं. यदि आप भी किसी बेहतरीन Scheme में पैसा लगाना चाहते हैं तो SBI आपके लिए एक ऐसी Scheme लेकर आया है जिसमें आप एक बार निवेश करने के बाद Regular इनकम का फायदा उठा सकते हैं.

SBI ग्राहकों के लिए लाया बेहतरीन स्कीम
SBI ग्राहकों के लिए एनयुटी डिपॉजिट Scheme लेकर आया है जिसमें आपको केवल एकमुश्त राशि जमा करनी होगी. इसके बाद प्रत्येक महीने ब्याज के साथ गारंटीड कमाई होती रहेगी. SBI कि यह स्कीम ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है. SBI कि इस Scheme में प्रत्येक महीने प्रिंसिपल अमाउंट के साथ ब्याज दिया जाता है. ब्याज की कैलकुलेशन Account में जमा राशि पर प्रत्येक तिमाही के कंपाउंडिंग किया जाता है. सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न के लिए यह स्कीम आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाली है.
अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं निवेश
SBI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस स्कीम के तहत जमा राशि पर आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज दिया जाता है. इस योजना में डिपॉजिट पर वही ब्याज मिलता है जो बैंक के टर्म डिपॉजिट यानी FD पर मिलता है. इस स्कीम के अंतर्गत Minimum डिपॉजिट 1000 रूपये पर मासिक करना होगा जबकि Maximum डिपॉजिट की कोई लिमिट नहीं है. इसमें आप 36, 60, 84 या 120 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत एनयुटी का भुगतान TDS काटकर लिंक्ड सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा. इसमें बैंक की तरफ से आपके लिए यूनिवर्सल पासबुक भी जारी की जाएगी.
जरूरत के समय मिलती है ओवरड्राफ्ट की सुविधा
SBI की इस स्कीम में आप किसी इमरजेंसी या कोई अन्य जरूरत पड़ने पर एनयुटी के बैलेंस अमाउंट से 75 फीसदी तक की राशि ओवरड्राफ्ट कर सकते हैं. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आप अपनी किसी भी नजदीकी SBI ब्रांच पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस योजना में इंडिविजुअल नॉमिनेशन की सुविधा दी गई है, इसे आप सिंगल या Joint होल्डिंग करा सकते हैं. डिपाजिटर की मृत्यु हो जाने पर इस स्कीम को समय से पहले Close किया जा सकता है. इस स्कीम में आप अपनी सुविधा अनुसार अकाउंट को बैंक की एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में भी Transfer करा सकते हो.
