HSSC CET Form 2023: हरियाणा CET ग्रुप C के फॉर्म को लेकर बड़ी अपडेट, अभी करे ये काम नहीं तो मुख्य परीक्षा से होंगे बाहर
चंडीगढ़ :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी की भर्ती मे आवेदकों को बड़ी राहत प्रदान की गई है. बता दे कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 May रखी गई थी. CET पास करने वाले पात्रों से Group -C के करीब 32000 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे. इस दौरान करीब 12000 छात्रों ने अपने आवेदन पत्रों में खामियां होने की शिकायत एचएसएससी को लिखित में दी थी. अब HSSC की तरफ से इस मामले पर बड़ी अपडेट शेयर की गई है.

अभ्यार्थियों को एक बार में ही करना होगा सभी खामियों को दूर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी की भर्ती के आवेदन में गलतियों को दुरुस्त करने के लिए आवेदकों को 6 दिन का समय दिया गया. इसी दिशा में HSSC की तरफ से इन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है और पोर्टल को 6 अतिरिक्त दिनों के लिए Open कर दिया गया है. आवेदकों को 12 मई तक का समय दिया गया है. पात्रों को एक बार में ही आवेदन की प्रक्रिया को खामियां दूर करके पूरा करना होगा. पोर्टल ग्रुप सी के आवेदन करने वाले सभी पात्रों के लिए ओपन कर दिया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि खामियों को दूर करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एक मौका दिया गया है.
12 मई तक ओपन रहेगा पोर्टल
इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. 12 May तक ही पोर्टल खुला रहेगा, उसके बाद अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. साथ ही परीक्षाओं के संबंध में भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि June Month से परीक्षाएं शुरू हो सकती है, हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है.

