Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों में छाए बादल, 8 से 12 मई के बीच हो सकती है बारिश
गुरुग्राम :- हरियाणा में पिछले काफी दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर होने के बाद भी रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला था. दिन के समय जहां तेज धूप देखने को मिली, वहीं धूल भरी तेज हवाओं के साथ बादलों का आवागमन (Haryana Weather Update) भी जारी रहा. दिल्ली बॉर्डर से सटे इलाकों में कई जगह बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई. रविवार को Minimum Temperature 22 डिग्री सेल्सियस और Maximum Temperature 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था.

इस सप्ताह कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
मौसम विभाग के जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. वही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Weather Update) हिसार के मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 से 12 मई तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है. इस सप्ताह में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है, इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं भी चल सकती है.
इस सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है Temperature
15 May के बाद अगर कोई नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय नहीं होता, तो गुरुग्राम और आसपास के दक्षिण हरियाणा के जिलों में लू चलने की भी संभावना है . डॉक्टर मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह Temperature 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है. 11 May से 15 May तक मौसम सामान्य ही बना रहेगा. इस दौरान लू चलने के आसार है. दक्षिण में साइक्लोन का प्रभाव है, लेकिन उसका असर उत्तरी भारत पर पड़ने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे. आने वाले तीन चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

