HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, आज से इस काम के देने होंगे ज्यादा पैसे
फाइनेंस :- यदि आप भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के Accountholder हैं तो आपके लिए एक अहम खबर है. इस खबर क़ो पढ़ने के बाद आपको झटका लग सकता है. जी हां, HDFC बैंक की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बैंक की ओर से एक बड़ा बदलाव किया है जिसकी जानकारी Bank की Official Website के माध्यम से दी गई है.

MLCR रेट में हुआ इज़ाफ़ा
आपको बता दें कि बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) रेट में एक बार फिर से वृद्धि कर दी है. बैंक ने MCLR रेट में 0.05 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत तक का इज़ाफ़ा किया है. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार नई दरें 8 मई, 2023 से लागू हो चुकी हैं. बैंक ने जों यह बढ़ोतरी की है वो फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लागू होती है. फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता. MCLR वह न्यूनतम Interest Rate है, जिससे नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को Loan मुहैया नहीं करवाता.
एक रात के लिए इतना होगा MCLR
एमसीएलआर रेट के बढ़ने का सीधा प्रभाव होम लोन (Home Loan) और कार लोन (Car Loan) की EMI पर देखने क़ो मिलेगा. इससे भविष्य में यदि आप कोई भी लोन लेते हैं तो आपको किश्त (EMI) के रूप में ज्यादा पैसे देने होंगे. HDFC बैंक के अनुसार एक रात के लिए MCLR रेट 7.95% हो चुका है. वहीं, एक महीने के लिए यह रेट 8.10% प्रतिशत और तीन महीने के लिए 8.40% प्रतिशत रहेगा.
EMI में होगी वृद्धि
छह महीने के लिए MCLR रेट 8.80 प्रतिशत है. इसी प्रकार एक साल के लिए 9.05% प्रतिशत और दो वर्ष के लिए 9.10% प्रतिशत है. तीन साल के लिए MCLR रेट बढ़कर 9.20% फीसदी हो गया है. MCLR बढ़ने का डायरेक्ट अर्थ है कि इससे आपको बैंक से मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा. यदि आप पहले से होम लोन की किश्त दे रहे हैं तो इससे आपकी ईएमआई में इज़ाफ़ा होगा और अगर आप कार लोन लेने का सोच रहे हैं तो पहले की अपेक्षा ज्यादा Interest भरना होगा.
