मौसम

Delhi Weather Forecast: पहले बेमौसम बारिश और अब चिपचिपी गर्मी, वीकेंड पर फिर तेज बारिश की उम्मीद

नई दिल्ली, Weather Update :- राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई है. दोपहर के समय धूप अब लोगों को परेशान कर रही है, तेज धूप के साथ नमी का स्तर भी ज्यादा हो गया है जिस वजह से (Today Weather Update) लोगों को चिपचिपाती गर्मी परेशान कर रही है. अभी करीब 6 से 7 दिनों तक Maximum Temperature  40 के पार जाने की संभावना नहीं है. आने वाले 2 दिन तेज हवाएं चल सकती है, वहीं Weekend पर बूंदाबांदी आने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. इसी वजह से तापमान में ज्यादा वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी.

garmi 4

सामान्य से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जो सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो Minimum Temperature 20 डिग्री सेल्सियस रहा. यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, शाम करीब 4:00 बजे के आसपास फिर से राजधानी दिल्ली में घने काले बादल देखने को मिले. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. नरेला में 0.5 MM बारिश हुई. पालम, द्वारका, दिल्ली कैंट के कुछ हिस्सों में भी बरसात दर्ज की गई.

इस सप्ताह कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम  

हवा में नमी का स्तर 40 से 96% तक रहा. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. तेज हवाएं चल सकती है , हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर के आसपास रह सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा. बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है, वही 11 May को तेज धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

12 मई को कैसा रहेगा मौसम 

12 मई को Temperature बढ़कर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है. 13 मई शनिवार को तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा, आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे