पंचकूला न्यूज़

Haryana News: हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की कोठी में लगी आग, बेटे दीपेंद्र हुड्डा के कमरे का सामान जला

पंचकूला :- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के पंचकूला के सेक्टर 7 स्थित सरकारी आवास में एक घटना घटित हो गई. हालांकि कोई भी इस घटना में हताहत नहीं हुआ लेकिन एक बार के लिए इसने सब को डरा दिया था. जब उनके आवास पर यह सब हुआ तब पूर्व सीएम घर पर नहीं थे.

bhupender singh hooda

पूर्व सीएम के घर पर लगी आग

आपको बता दें कि हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पंचकूला के Sector -7 स्थित सरकारी आवास की पहली मंजिल पर मंगलवार दोपहर एक दम से आग लग गई. पूर्व सीएम के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के कमरे के एसी में अचानक शार्ट-सर्किट (Short Circuit ) हो गया जो आग लगने का कारण बना. घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की है ज़ब पूर्व सीएम और उनके बेटे घर पर मौजूद नहीं थे.

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां 

उनका स्टाफ उनके आने की प्रतीक्षा में AC चलाकर कर नीचे आ गया था. जब कमरे से धुआं निकलने लगा तो Staff ने देखा और अपने Level पर आग को बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को इसके बारे में सूचित किया. कमरे में लगा एसी, Ceiling Fan और दीवारों पर लगी तस्वीरें आग की चपेट में आ गई. आग दूसरे कमरे की ओर भी बढ़ने लगी थी, हालांकि उसे Control कर लिया गया. तुरंत ही घटनास्थल पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 और सेक्टर-17 दमकल विभाग से गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे