मौसम

Weather Update: मोका तूफान से दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, पल- पल बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली, Weather Update :- धीरे-धीरे गर्मी अपना कहर दिखाने लगी है. इसी के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस  Record किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शाम को मौसम में नमी की प्रतिशतता 31% थी. मंगलवार को दिल्ली में सुहावना मौसम था और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

barish 2

अगले 2 दिन में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. आने वाले 2 दिन में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से भी पार जा सकता है. वहीं, 11 मई यानि आज के बाद तूफान मोका के कारण दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है. दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे लगते क्षेत्र में आज चक्रवात तूफान में बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में जों चक्रवात ‘मोका’ उठ रहा है वह एक-दो दिन में लैंडफाल करेगा.

चक्रवात की वजह से हुई तापमान में वृद्धि

चक्रवात कहां लैंडफाल करेगा, अभी इसके बारे में कुछ निर्धारित नहीं है लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि इसकी दिशा बंगाल की तरफ नहीं होगी. यही कारण है कि वहां तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि चक्रवात की वजह से तापमान में एकदम से बढ़ोतरी हो गई है. आशंका भी जाहिर की गई है कि बुधवार से तापमान में वृद्धि होगी और राज्यों में गर्मी अपना भयंकर रूप दिखाएगी. अगले कुछ दिनों लू चल सकती है. अलीपुर मौसम कार्यालय ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों में कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में तापमान ऊपर चढ़ेगा. कोलकाता में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.

बंगाल के छह जिलों में चलेगी लू 

चिलचिलाती धूप सब को परेशान करेगी. वहाँ पारा 42-43 डिग्री तक जाएगा. बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्द्धमान, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है. बुधवार को उत्तर बंगाल के मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में लू यानी गर्म हवाएं देखने को मिलेगी.  साउथ बंगाल के छह जिलों के लिए लू की वार्निंग दी गई है.

आगे भी बनी रहेगी ऐसी गर्मी 

आने वाले 48 से 72 घंटों में ऐसी ही गर्मी रहेगी. चार दिनों में सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत से भी ज्यादा नीचे आई है. पिछले कुछ दशकों के तापमान से पता चला है कि बंगाल की खाड़ी में गर्मी की औसत दर कहीं ज्यादा है. मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि समुद्र के Level और समुद्र के पानी के Temprature में वृद्धि हो रही है जिसकी वजह से लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे