Weather News: हरियाणा में आग बरसा रहे है सूर्य देवता, इस दिन लगेगी बारिश की झड़ी
हिसार, weather Update :- हरियाणा राज्य के मौसम में बदलाव जारी है. बता दें कि राज्य में 8 May से 12 May के दौरान मौसम खुश्क व गर्म रहा. इस दौरान दिन के Temperature में भी वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग की तरफ से Mausam को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आज (Today Haryana Weather Update) मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 12 मई को एचएयू हिसार की कृषि मौसम वेधशाला में दिन का Temperature 42 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है.

कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
वहीं रात्रि का तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बीच-बीच में आंशिक बादल वाई, वह धूल भरी हवाएं चलने तथा उत्तर व दक्षिण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हवाओं व गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. 14 May व 15 May को राज्य में अधिकतर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है. दिन के Temperature में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी.
16 May से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
इसी दौरान बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं भी चल सकती है, 16 May रात्रि से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हरियाणा राज्य में इस महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां शुरुआती दिनों में अधिकतर क्षेत्रों में बरसात हुई थी, इसके बाद पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. सुबह 9:00 बजे ही इतनी तेज धूप हो जाती है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है.

