फाइनेंस

Jan Dhan Yojana: जनधन खाता धारकों की हो गई बल्ले- बल्ले, अब मिलेगा 1.3 लाख रुपए का फायदा

PM Jan Dhan Yojana :- सरकार की तरफ से आम जनता के लिए समय समय पर अलग-अलग प्रकार की योजनाएं लागू की जाती है. इन्ही योजनाओं में शामिल एक योजना है जिसका नाम है प्रधानमंत्री जनधन योजना. इस योजना के अंतर्गत Zero Balance पर अकाउंट खुलवाया जा सकता है. यदि आपने भी जनधन योजना (Jan Dhan Yojana) के तहत खाता खुलवाया है तो आपको यह खबर अवश्य पढ़नी चाहिए, क्योंकि अभी तक देश में 44.23 करोड़ लोगों ने जनधन योजना के तहत खाते खुलवाएं हैं.

paise 3 2

मिलते हैं अनेक प्रकार के लाभ

लेकिन उस पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में 40 फीसदी लोगों को भी नहीं पता. क्या आपको पता है जनधन खाताधारक को 1 लाख रुपए दुर्घटना बीमा (Accident Insurance) दिया जाता है. इसके साथ-साथ अन्य और भी कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है. यदि आपको इन सुविधाओं के बारे में नहीं पता है तो आइए हम आपको पूरी जानकारी देते हैं. जिस भी व्यक्ति का जनधन योजना के अंतर्गत अकाउंट है,उसका एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा अपने आप ही हो जाता है.

एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का दिया जाता है बेनिफिट

केवल इतना ही नहीं यदि किसी कारण अकाउंट होल्डर की मौत हो जाती है तो जिसे Nominy बनाया है उसे भी ये लाभ मिल जाएगा. खाताधारक को इसके लिए कोई आवेदन नहीं करना होता. साथ ही ई- श्रम के तहत मिलने वाली 500-500 रुपए की किस्त भी जनधन अकाउंट में ही ट्रांसफर की जाती है. डेबिट कार्ड के अलावा 30 हजार रुपये का अलग से एक एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का बेनिफिट भी दिया जाता है.  

इस प्रकार खुलवाए अपना अकाउंट

प्रधानमंत्री की जन धन योजना के अंतर्गत अकाउंट  खुलवाने के लिए आपको नजदीकी सरकारी बैंक शाखा में संपर्क करना होगा. साथ ही आप ऑनलाइन भी Apply कर सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए आपको आधार कार्ड व पेन कार्ड की Photocopy आवेदन फॉर्म के जमा करवानी  होगी. इसके अलावा आप मोबाइल SMS से भी Link कर सकते हैं. इसके लिए आपक़ो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजना होगा. इसके बाद आपका आधार जनधन खाता योजना से जुड़ जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे