School Summer Holidays: स्कूली बच्चों को बड़ा झटका, अब की बार जून की छुट्टियों में भी होगी पढाई
चंडीगढ़ :- हरियाणा में बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि HBSE बोर्ड के परीक्षार्थियों की पढ़ाई अब June महीने में भी जारी रहेगी. अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए सरकारी स्कूलों की कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से टैबलेट दिए गए हैं, उनका इस्तेमाल करना होगा. अभी तक इन टैबलेट का इस्तेमाल करके केवल तीन ही विषय की पढ़ाई के लिए किया जा रहा था. अब इनमें नई व्यवस्था के तहत 15 अन्य Subjects को जोड़ने का अहम फैसला लिया गया है.

अब छात्र कर पाएंगे 18 विषयों की पढ़ाई
इस फैसले के बाद अब छात्रों को कुल मिलाकर 18 विषयों की पढ़ाई टैबलेट से करनी होगी. नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को वैकल्पिक विषयों के इस्तेमाल का भी अधिकार होगा. ई – एक्सेस योजना के तहत हरियाणा सरकार की तरफ से पिछले साल सरकारी स्कूलों में नामांकित लगभग 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे. हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने 5 May 2022 को हरियाणा के रोहतक से इस योजना को शुरू किया था.अभी तक छात्र टेबलेट से English, Hindi और सामाजिक विषयों की ही पढ़ाई कर रहे थे.
इन सब्जेक्ट्स को किया गया शामिल
1June से छात्र रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र आदि विषयों की पढ़ाई कर पाएंगे. इन Subjects को जोड़ने की मांग छात्र और शिक्षकों की तरफ से काफी समय से की जा रही थी. विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई व्यवस्था के तहत स्कूल प्रमुखों, TGT और PGT को ट्रेनिंग दी जा रही है. अभी तक करनाल ब्लॉक के 220, निसिंग ब्लॉक के 148, नीलोखेड़ी ब्लॉक के 121 और घरौंडा ब्लॉक के 173 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. आने वाले दिनों में और भी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी

