Aadhar Card Update: अब आधार कार्ड में ऑनलाइन बदले या सही करें अपना नाम, ये रहा पूरा प्रोसेस
चंडीगढ़ :- केंद्र सरकार के द्वारा लोगों को एक विशिष्ट पहचान संख्या देने के लिए वर्ष 2012 में Aadhar कार्ड लांच किया गया था. आज किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को आवश्यक रूप से अनिवार्य किया गया है. आजकल विभिन्न स्थानों पर व्यक्ति को अपनी पहचान बताने के लिए आधार कार्ड का Use करना पड़ता है. आधार कार्ड में व्यक्ति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां Name, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, पता और फोटो दी गई होती हैं.

विभिन्न सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड अनिवार्य
बता दे कि वर्ष 2012 में लांच किए गए आधार कार्ड में UIDAI के द्वारा प्रत्येक भारतीय को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाती है. आजकल आधार कार्ड का उपयोग Bank, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, EPF सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य किया गया है. पिछले काफी समय से केंद्र सरकार के द्वारा Aadhar कार्ड अपडेशन का कार्य भी किया जा रहा है. जिनके आधार कार्ड को बने 10 वर्ष हो चुके हैं उन्हें अपना आधार कार्ड Update करना अनिवार्य है.
आधार कार्ड में Online नाम करें अपडेट
इसके अलावा यदि आपके आधार कार्ड में Name की स्पेलिंग से संबंधित कोई त्रुटि है और आपको भी विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो अब आप इस त्रुटि को Online तरीके से सही कर सकते हैं. नाम की स्पेलिंग ठीक करने के लिए आपको डेबिट या क्रेडिट Card से 50 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके बाद आपको सेवा अनुरोध संख्या प्राप्त होगी, इसके बाद आधार कार्ड अपडेट होने के बाद आपके घर पहुंच जाएगा.
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए विभिन्न Step
- सबसे पहले आधार कार्ड के पोर्टल http://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाएं
- पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके Login पर क्लिक करें
- इसके बाद Services सेक्शन के तहत अपडेट आधार ऑनलाइन पर क्लिक करें
- इसके बाद Edit Name पर क्लिक करें और वर्तनी को सही करके लिखें
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.

