मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी ताबड़ तोड़ बारिश, यहाँ से देखें जिलों के नाम

चंडीगढ़,Haryana Weather News :- आज सुबह से ही हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी (Haryana Rain Update) किया गया है. हरियाणा के भिवानी और चरखी दादरी में 4:30 बजे के आस पास हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. वही चरखी दादरी में तो हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई.

barish

हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश  

आने वाले 3 घंटों के दौरान हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत आदि जिलों के आसपास तेज गरज व चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है. पिछले काफी दिनों से हरियाणा के लोगों को गर्मी परेशान कर रही थी, अचानक मौसम में बदलाव की वजह से उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है.

लोगों के खिले चेहरे

जहां एक और सुबह से ही मौसम करवट बदलता नजर आ रहा था और अब शाम होते-होते हरियाणा के कई जिलों से बारिश व बूंदाबांदी की खबरें आना शुरू हुई. ऐसे में आम जनमानस को राहत महसूस हुई है. जनता के चेहरे बादलों को देखकर खिल उठे हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे