गोल्ड रेट

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों की बल्ले- बल्ले, अचानक इतने रुपये गिरे दाम

नई दिल्ली,Gold Price Today :- सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों सोने का भाव (Gold Price Today) रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. अब सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली है. वही चांदी की कीमतें भी पिछले महीनों में गिरी थीं. वही एक्सपर्ट की तरफ से दावा किया जा रहा है कि अबकी साल दिवाली पर दोनों कीमती धातुए कीमत में तेजी का नया रिकॉर्ड बना सकती है.

gold 1

लुढ़क कर इतने गिरे दाम

बुधवार के दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है. वर्तमान समय में सोना 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर Trade कर रहा है. इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 450 रुपये घटकर  73,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई है. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतें लुढ़कती नजर आई हैं.

सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर Trade कर रहा था. HDFC Securities के अनुसार डॉलर में मजबूती से एशिया कारोबारी घंटे के दौरान कॉमेक्स पर बहुमूल्य धातुओं की कीमत में कमी आई है. पहले वैश्विक बाजार में सोना 1,992 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे