चंडीगढ़

हरियाणा के स्वास्थ मंत्री अनिल विज ने पेश की मानवता की मिसाल, 16 वर्षीय बीमार बच्चे को इलाज के लिए दिए 15 लाख रूपए

चंडीगढ़ :- प्रत्येक मनुष्य के लिए जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य है. शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय हो जाता है, वही बेहतर स्वास्थ्य के बिना मनुष्य जीवन में आने वाली खुशियों को Enjoy नहीं कर पाता. हरियाणा सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर खासकर जोर दे रही है. वहीं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है. हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज की बदौलत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अंबाला छावनी के बोह निवासी एक बालक को नया जीवनदान मिल सका.

anil vij

16 वर्षीय बालक को दिया नया जीवनदान 

अंबाला छावनी के बोह निवासी एक 16 वर्षीय बालक एप्लास्टिक एनीमिया बीमारी से ग्रस्त है, उसके अंदर खून नहीं बन रहा था. सही इलाज ना मिल पाने के कारण परिजन काफी परेशान थे. बच्चे का PGIMER चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बच्चे के इलाज के लिए करीब 15 लाख रुपये जारी किए हैं. इनमे से 10 लाख रुपए September 2021 में पहले ही दिए जा चुके हैं. वहीं 5 लाख रूपये की दूसरी किस्त का Cheque हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चे के हाथ में सौंपते हुए उसके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. बच्चे के उपचार के लिए राशि देने पर बच्चे के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया.

सरकार द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

इस अवसर पर अंबाला के सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह सहित डॉ. हितेश व अन्य सदस्य उपस्थित रहे. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसमें एप्लास्टिक एनीमिया Diseases को भी शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम में शामिल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने बच्चे के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी. उस समय यह बीमारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल नहीं थी, परंतु अनिल विज के प्रयासों से इस बीमारी को भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल किया गया.

अब तक 416 बच्चों के इलाज के लिए दी जा चुकी आर्थिक सहायता

हरियाणा सरकार के द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होने वाली जन्मजात बीमारियों को Cover किया जाता है. सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंबाला जिले में वर्ष 2014 से लेकर अब तक कुल 416 बच्चों को 4.09 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. एप्लास्टिक एनीमिया एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें मनुष्य के अंदर खून की कमी हो जाती है, शरीर में Blood Cell का निर्माण होना कम हो जाता है. इस बीमारी का उपचार एवं दवाईयां काफी महंगी होती हैं, जिसे आम आदमी Afford नहीं कर सकता.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे