चंडीगढ़

Haryana Police: अब थानों से तोंद वाले पुलिसकर्मियों की होगी छुट्टी, मंत्री अनिल विज ने तैयार किया ये नया फार्मूला

चंडीगढ़, Haryana Police :- अक्सर सुनने में आता है कि जब व्यक्ति मोटा हो जाता है तो उसमें अतिरिक्त चर्बी बढ़ जाती है और उसे चलने- फिरने, उठने- बैठने में दिक्कतें आने लगती हैं. यदि मनुष्य पूरी तरह से Fit नहीं होगा तो उसे कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. मोटा आदमी थोड़ा सा चलते ही हाफने लग जाता है. मोटापा एक तरह से बीमारिया आने का सूचक होता है. इसलिए व्यक्ति का Fit रहना बेहद जरूरी होता है. Haryana Police के अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

Police
Reference Image

पुलिसकर्मियों का फिट रहना बेहद जरूरी 

गृह मंत्री अनिल विज ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन- जिन पुलिसकर्मियों/कर्मचारियों का Weight बढ़ गया है या दिन- प्रतिदिन उनका मोटापा बढ़ता ही जा रहा है, तो ऐसे पुलिसकर्मियों का Transfer पुलिस लाइन में किया जाए. ताकि जिन- जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ा है उन्हें प्रतिदिन व्यायाम करवाया जाए. व्यायाम के बाद जब वें फिट हो जाए तब उन्हें फिर से Duty पर लगाया जा सके. यदि पुलिसकर्मी फिट नहीं होंगे तो वे जनता की रक्षा करने में थोड़े सुस्त हो सकते हैं.

पुलिसकर्मियों को करना होगा Weight कंट्रोल 

गृह मंत्री अनिल विज ने जारी निर्देशों में कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है. प्राय बहुत बार देखने को मिलता है कि पुलिस विभाग में बहुत सारे ऐसे पुलिसकर्मी है जिनका Weight घटने की बजाय समय के साथ- साथ बढ़ता ही जा रहा है, जोकि सही नहीं है. पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा के लिए सबसे पहले स्वयं को Fit बनाए रखना जरूरी है, यदि वे स्वयं फिट होंगे तो ही जनता की रक्षा अच्छे ढंग से कर पाएंगे.

मोटे पुलिस कर्मचारियों का किया जाए पुलिस लाइन में स्थानांतरण

अनिल विज ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की Fitness बहुत जरूरी है, ताकि राज्य को हो रहे अपराधों से बचाया जा सके. इसके अलावा उन्होंने लिखा कि ‘मैं चाहूंगा कि Police अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस बनाए रखने के लिए जिन पुलिसकर्मियों का वजन अधिक बढ़ गया है उनको पुलिस लाइन में स्थानांतरण किया जाना चाहिए ताकि वे व्यायाम के माध्यम से वें पूरी तरह से Fit हो जाए, और जब से फिट हो जाएंगे तब उन्हें वापिस Duty पर लगाया जाए.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे